कुत्ते पर 10 लाइन | 10 Lines Essay On Dog In Hindi

10 Lines Essay On Dog In Hindi: लगभग सभी इंसानो को कुत्ते काफी ज्यादा पसंद होते है, कुत्ते को पालना सभी बेहद पसंद करते है। दुनिया भर में आपको डॉग्स की अलग-अलग प्रजातियाँ देखने को मिलती है जिनमे से अलग-अलग इंसान अपनी पसंद की नस्ल का कुत्ता पालते है। वैसे देखा जाए तो कुत्ते को पालने में ज्यादा परेशानी नहीं आती है क्योंकि इनके लिए अलग से खाना बनाने की जरुरत नहीं होती है। आप जो सब्जी या डिश अपने परिवार के लिए बना रहे है वह ही डिश या सब्जी कुत्ते को खाने के लिए दे सकते है। कुत्ता शाकाहारी और माँसाहारी भोजन करता है।

10 Lines Essay On Dog In Hindi

आमतौर पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को पालतू जानवर डॉग पर 10 लाइन लिखने के लिए कहा जाता है और कुछ जगहों पर स्कूल में घर से कुत्ते पर 10 लाइन लिखने के लिए दी जाती है। ऐसी स्थिति में बच्चे या पेरेंट्स कुत्ते के बारे में इंटरनेट पर कुत्ते पर 10 वाक्य, कुत्ते पर 10 लाइन का निबंध और डॉग्स पर 10 लाइन इत्यादि लिखकर सर्च करते है। अगर आप भी डॉग पर लाइन सर्च कर रहे है तो हमारा यह लेख आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आज हम अपने इस लेख में कुत्ते पर लाइन के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

कुत्ता एक ऐसा जानवर है जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, वर्तमान में आपको भारत में देश और विदेशी नस्लों के कुत्ते काफी आसानी से देखने को मिल जाते है। कुत्तो की शारीरिक बनावट और रंग उनकी नस्लों के हिसाब से अलग-अलग होता है। आमतौर पर छोटे और सफ़ेद बालो वाले कुत्ते की नस्ल को घरो में सबसे ज्यादा पाला जाता है। घरो में पामेरियन प्रजाति के कुत्तो को सबसे ज्यादा पाला जाता है।

कुत्ता पर 10 लाइन (10 Lines Essay On Dog In Hindi)

नीचे हम आपको डॉग पर 10 लाइन से ज्यादा बताने जा रहे है, आप अपनी पसंद की कुत्ता पर 10 लाइन लिख सकते है।

1 – कुत्ते को दुनिया के सभी जानवरो में से सबसे वफादार जानवर के रूप में जाना जाता है।

2 – कुत्ते की शारीरिक बनावट पर नजर डालें तो उसकी दो आँख, दो कान, एक पूँछ, एक नाक, एक मुँह और नुकीले दाँत होते है।

3 – दुनियाभर में कुत्तो की 410 से भी ज्यादा नस्लें पाई जाती है और प्रत्येक नस्ल की अपनी अलग शारीरिक बनावट होती है।

4 – आमतौर पर कुत्ते का जीवन 10 साल से लेकर 15 साल तक होती है, हालाँकि कुछ प्रजाति या विशेष परिस्थिति इससे ज्यादा भी जीवनकाल देखने को मिल सकता है।

5 – कुत्ता अपने मालिक के प्रति सबसे ज्यादा वफादार होता है और अपने मालिक पर संकट की घडी में अपने जान की परवाह नहीं करता है।

6 – कुत्ते के बच्चे को पपी कहा जाता है और पपी बेहद क्यूट होते है, पपी को बच्चो से लेकर बढ़ो तक सभी बेहद पसंद करते है।

7 – कुत्ते अपनी बॉडी लेंग्वेज के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

8 – गाँव से लेकर शहर तक अधिकतर घरो में कुत्ते को घर के रक्षक के रूप में पाला जाता है।

9 – कुत्ते घर के सदस्यो को छोड़कर अन्य किसी भी इंसान को घर में प्रवेश नहीं करने देता है।

10 – कुत्ते की सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है, इसीलिए कुत्ते अपराधियो और चोरो को पकड़ने में मदद करते है।

11 – कुत्ते की सिखने की क्षमता बहुत मजबूत और बेहतर होती है, अन्य जानवरो के मुकाबले कुत्ता काफी तेजी से समझता और सीखता है।

12 – कुत्ता सर्वाहारी जानवर है अर्थात कुत्ता शाकाहारी और माँसाहारी दोनों तरह का भोजन करता है।

13 – कुत्ते को घरो में पालने वाले जानवरो में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

14 – कुत्ते ट्रेनिंग के बाद पुलिस और सेना के लिए काम करते है।

15 – कुत्ते को मानव का सबसे अच्छा और ईमानदार दोस्त या साथी कहा जाता है।

ऊपर हमने आपको कुत्ते पर 10 लाइन बताई है। हालाँकि कुत्ते पर आप अपने शब्दों और विचारो के अनुसार काफी सारी लाइन लिख सकते है। अगर आपको या आपके बच्चे को स्कूल में कुत्ते पर निबंध लिखने के लिए कहा गया है तो हमारे पिछले लेख कुत्ते पर निबंध को जरूर पढ़ें। उस लेख में हमने कुत्ते पर निबंध के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

निष्कर्ष

अंत में हम आपको एक सलाह जरूर देंगे की अगर आप अपने घर में कुत्ता पाल रहे है तो उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी आपकी है। निश्चित समय अंतराल पर अपने कुत्ते का चेकअप कराने के साथ साथ कुत्ते को लगने वाले टीके भी जरूर लगवाएँ।


हम आशा करते है कि आपको हमारे लेख कुत्ते पर 10 लाइन (10 Lines Essay On Dog In Hindi) में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करके ऐसे इंसानो के पास तक पहुँचाने में मदद करें जिन्हे कुत्ते के ऊपर लाइन लिखनी हो।

यह भी पढ़ें: कुत्ते पर निबंध

Leave a Comment