महात्मा गाँधी पर 10 लाइन | 10 Lines On Mahatma Gandhi In Hindi

आज का लेख महात्मा गांधी पर 10 वाक्य (10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi) के बारे में है। यह लेख स्कूल के Class 1, Class 2, Class 3, Class 4, Class 5, Class 6, Class 7, Class 8, Class 9, Class 10, Class 11, Class 12 के students को ध्यान में रखते हुए लिखा है। अगर आपको गाँधी जयंती पर निबंध पढ़ना है तो वो भी हमारे ब्लॉग में मिल जायेगा। तो आइये आगे बढ़ते हैं।

10 Lines On Mahatma Gandhi In Hindi

Image Courtesy

महात्मा गाँधी पर 10 लाइन | 10 Lines On Mahatma Gandhi In Hindi

भारत की स्वतंत्रता से पहला नाम जो जुड़ा है वो है गाँधी जी का, इसलिय पूरा देश उनसे बेहद स्नेह करता है और उन्हें प्यार से बापू बुलाता है। मैंने बापू के ऊपर 10 लाइन के 3 सेट बनाये हैं इनमे से आप कोई भी इस्तेमाल कर सकते हैं

Set 1

  1. महात्मा गांधी, जिन्हें भारत में “राष्ट्रपिता” के रूप में जाना जाता है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण व्यक्ति थे।
  2. 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में गाँधी जी का जन्म हुआ था।
  3. उन्होंने सत्याग्रह को सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया।
  4. गांधी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अपने नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे और अहिंसा के प्रति समर्थन देने के लिए हमेशा आवाज उठायी।
  5. 1930 में उन्होंने दांडी यात्रा करके नमक के कानून के खिलाफ विरोध किया।
  6. उनका अडिग संकल्प और उनका कई बार कारावास जाना उनके भारत की स्वतंत्रता के प्रति समर्पण का प्रमाण देते हैं।
  7. गाँधी जी को प्यार से बापू बुलाया जाता है।
  8. उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई लंदन से की थी।
  9. वो हमेशा सत्य और अहिंशा का मार्ग ही चुनते थे।
  10. 2 अक्टूबर को हर साल गाँधी जयंती मनाई जाती है।

Set 2

  1. गाँधी जी के सिद्धांत पुरे विश्व में प्रशिद्ध हैं।
  2. गाँधी जी सरल जीवन जीने में विश्वास रखते थे।
  3. गाँधी जी ने साउथ अफ्रीका में भी काम किया था।
  4. साउथ अफ्रीका में उन्होंने अपना पहला सत्याग्रह किया था।
  5. गाँधी जी शादी महज 13 साल की उम्र में हो गयी थी।
  6. उनकी पत्नी का नाम कस्तूर बाई था।
  7. उनके पिता का नाम करमचंद गाँधी और माता का नाम पुतलीबाई था।
  8. गाँधी जी ने स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत की थी।
  9. भारत छोड़ो आंदोलन भी उन्ही के द्वारा शुरू किया गया था।
  10. उनकी मृत्य 30 जनवरी 1948 में हुयी थी।

Set 3

  1. गाँधी जी जा पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था।
  2. उनकी मातृ भाषा गुजरती थी।
  3. वह अपने परिवार में सबसे छोटे बेटे थे।
  4. उन्होंने साउथ अफ्रीका में 21 साल बिताए।
  5. गाँधी जी के मुख से निकले आखिरी शब्द हे राम थे।
  6. उन्होंने चम्पारण और खेड़ा सत्याग्रह करके किशानो को उनका हक़ दिलाया।
  7. उन्होंने छुआछूत के खिलाफ भी सत्याग्रह किया।
  8. उनके चार बेटे थे।
  9. उन्होंने हमेशा सत्य और अहिंसा का मार्ग चुना।
  10. वो हमेशा खादी के वस्त्र ही पहनते थे।

यह था महात्मा गाँधी पर 10 लाइन (10 Lines On Mahatma Gandhi In Hindi), जिसे आप अपने स्कूल के होमवर्क या प्रोजेक्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपने और दोस्तों के साथ शेयर करिये ताकि वो भी यहाँ से मदद ले सके।

Leave a Comment