कुत्ते पर निबंध | Essay on Dog In Hindi

अक्सर स्कूलों में कुत्ते पर निबंध लिखने के लिए दिया जाता है, अगर आप भी essay on dog in hindi सर्च कर रहे है तो हमारा यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित होगा नीचे हम आपको कुत्ते पर निबंध के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है । प्राचीन समय से कुत्ते को मानव के साथी के रूप में जाना जाता है। कुत्ते को दुनिया के सबसे वफादार और निष्ठावान जानवरो में गिना जाता है। यह एक ऐसा जानवर है जो इंसान को मानसिक और भावनात्मक रूप से समझता है। लगभग सभी इंसानो को कुत्ते पालना पसंद होता है। आमतौर पर इंसानो में जब भी वफादारी को लेकर कोई बात होती है तो वफादारी के लिए कुत्ते का उदहारण ही दिया जाता है क्योंकि दुनिया में कुत्ते से ज्यादा वफादार जानवर कोई नहीं है।

Essay on Dog In Hindi

कुत्ते पर निबंध | Essay on Dog In Hindi

कुत्ते को पालतू जानवर के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, कुत्ते बच्चो से लेकर बढ़ो तक सभी को बेहद पसंद होता है। अधिकतर परिवार में कुत्ते को एक जानवर की जगह परिवार के सदस्य के रूप में गिना जाता है।

कुत्ते के बारे में जानकारी

कुत्ते के शरीर की बनावट के बारे में बात करे तो कुत्ते के चार पैर, दो कान, दो आँख, एक नाक, एक मुँह और एक पूंछ होती है। कुत्ते के दांत बहुत ज्यादा नुकीले और मजबूत होते है। कुत्ते की पकड़ बहुत ज्यादा मजबूत होती है और इनकी पकड़ से छूटना आसान नहीं होता है। कुत्ते के शरीर की बनावट उनके नस्ल पर आधारित होती है, कुछ प्रजाति के कुत्ते छोटे होते और कुछ प्रजाति के कुत्ते बड़े और कुछ प्रजाति के कुत्ते मोटे होते है।

यह भी पढ़ें: कुत्ते पर 10 लाइन

कुत्तो की नस्ल

कुत्ते के नस्लों की बात करें तो दुनियाभर में आपको 400 से ज्यादा नस्लें देखने को मिलती है। कुत्ते के बेबी बहुत ज्यादा क्यूट लगते है और उन्हें पपी के नाम से पुकारा जाता है। भारत में पामेरियन, लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, बुलडॉग और पिटबुल इत्यादि प्रजाति काफी ज्यादा देखने को मिलती है। कुत्ते की प्रत्येक नस्ल में अलग अलग क्वालिटी देखने को मिलती है।

कुत्तो का जीवन काल ज्यादा नहीं होता है आमतौर पर कुत्तो का जीवन 10 से 15 साल का होता है। कुत्ते सर्वाहारी अर्थात शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते है।

वफादारी की मिसाल

कुत्ते अपने स्वामी को बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं और उनकी सेवा करते हैं। कुत्ते अपने मालिक की खुशियों और दुःखों में साथ देते हैं और कभी भी किसी भी परिस्थिति में अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ते है। आमतौर पर अन्य सभी जानवरो के मुकाबले कुत्ते को सबसे वफादार माना जाता है, आज भी आपको यह सुनने को आसानी से मिल जाएगा की वफादार बनंना है तो कुत्ते की तरह बनो।

कुत्तों का वफादारी और समर्पण उन्हें अनूठा बनाता है। कुत्ता हमेशा अपने मालिक की रक्षा करने के लिए तैयार रहता है। जब भी कुत्ते को महसूस होता है कि किसी भी इंसान से उसके मालिक को खतरा है तो ऐसे स्थिति में कुत्ता उस इंसान पर हमला कर देता है।

कुत्तो की विशेषता

अन्य जानवरो के मुकाबले कुत्तों में सीखने की क्षमता काफी अधिक होती है। कुत्ते बहुत जल्दी अपने मालिक के द्वारा दिए गए आदेशों को याद रखते हैं और उन्हें मानते हैं।

कुत्तो की नाक भी बहुत ज्यादा तेज होती है और इनकी सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा शक्तिशाली होती है। इसी क्षमता की वजह से कुत्तो को सेना और पुलिस में ट्रेनिंग देकर रखा जाता है। कुत्ते अक्सर चोरो और अपराधियो को पकड़ने में मदद करते है। कुत्ते कभी भी अपनी जान की परवाह नहीं करते है और मालिक पर खतरा महसूस होने पर भोंकना शुरू कर देते है।

महत्वपूर्ण साथी

जब किसी भी घर में कोई कुत्ता पाला जाता है तो शुरुआत से ही परिवार के सभी सदस्यो को उस कुत्ते से प्रेम हो जाता है। कुत्तों का हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान होता है, जब इंसान खुश होता है तो कुत्ता भी उस ख़ुशी में शामिल होता है और जब परिवार में गम का माहौल होता है तो कुत्ता भी दुखी हो जाता है। कई मामलो में तो यह भी देखा गया है कि गम में परिवार वाले भोजन नहीं करते है तो घर में मौजूद कुत्ता भी भोजन नहीं करता है।

इंसान का सबसे अच्छा दोस्त

कुत्ते को इंसान के सबसे अच्छे दोस्त के रूप में जाना जाता है। जो इंसान कुत्ते को पालता है वह उस कुत्ते को अपने बच्चे की तरह रखता है। सुबह को उसे घुमाने जाते है, उसे नहलाते है उसका अच्छी तरह से ख्याल रखते है। काफी सारे घरो में कुत्ते को अपने साथ बिस्तर में भी सुलाया जाता है।

खतरे को पहले ही भांप लेना

कुत्ते की समझदारी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है जब कोई भी इंसान कुत्ते के मालिक पर हमला करने की कोशिश करता है तो कुत्ता बिना कुछ सोचे उस इंसान पर हमला करके अपने मालिक की जान बचाने की कोशिश करता है। इसके अलावा कुत्ते को खतरे का अंदाजा सबसे पहले हो जाता है, जब भी कुत्ते को ऐसा लगता है कि कोई खतरा आने वाला है तो कुत्ता तेज तेज भोंकने लगता है। काफी सारे मामलो में देखा गया है कि भूकंप आने की जानकारी कुत्तो को पहले हो जाती है।

निष्कर्ष

हालांकि अब आप यह समझ गए होंगे की कुत्ता हमारे जीवन में कितना अहम रोल निभाता है। लेकिन जब कोई इंसान कुत्ते को घर में लाता है तो उसकी पूरी देखभाल और पोषण का खास ख्याल रखना बेहद जरुरी है। निश्चित समय अंतराल पर अपने कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास भी जरूर लेकर जाना चाहिए। जिससे आपको अपने कुत्ते के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकें।

यह भी पढ़ें: जीवन में टेलीविजन का क्या महत्व है?

Leave a Comment