Jawaharlal Nehru in Hindi Essay | जवाहरलाल नेहरू पर निबंध 2023

आज का लेख जवाहरलाल नेहरू पर निबंध (Jawaharlal Nehru in Hindi Essay) के ऊपर है। ये लेख स्कूल के बच्चो के लिए लिखा गया है जिसे वो अपने स्कूल होमवर्क और प्रोजेक्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे और निबंध हमारी वेबसाइट पे हैं जिन्हे आप पढ़ सकते हैं। तो आइये शुरू करते हैं जवाहरलाल नेहरू पर निबंध (Jawaharlal Nehru in Hindi Essay)।

Jawaharlal Nehru in Hindi Essay

Jawaharlal Nehru in Hindi Essay | जवाहरलाल नेहरू पर निबंध

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश के शहर इलाहाबाद(जो अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है) में 14 नवम्बर 1889 को हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे और भारत को स्वतंत्रता दिलाने में एहम भूमिका निभाई और भारत के पहले प्रधानमंत्री भी बने। हम उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जानते हैं।

चाहा नेहरू का बचपन

नेहरू जी का बचपन बहुत ही खुशी भरा था। वे अपने पिता के साथ बहुत प्यार से रहते थे। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था, और वे बहुत ही शिक्षित और समझदार व्यक्ति थे, उनकी माता का नाम स्वरुप रानी था। नेहरू जी को अपने पिता से बहुत सी चीजें सीखने को मिली।

शिक्षा

नेहरू जी को शिक्षा और साहित्य में बहुत रुचि थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई को बहुत ही महत्व दिया और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखा। वे बचपन में बहुत सारी किताबें पढ़ते थे और विशेष रूप से विज्ञान और साहित्य में रुचि रखते थे।

स्वतंत्रता संग्राम

नेहरू जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का भी हिस्सा बने और एक अहम् भूमिका निभाई आज़ादी के लिए। वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने और महात्मा गांधी के साथ मिलकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया।

नेहरू जी के नेतृत्व में, बच्चों और युवाओं ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। वे युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते थे और उन्हें जागरूक करते थे ताकि वे अपने देश के लिए कुछ कर सके।

बच्चों के प्रति प्यार

नेहरू जी बच्चे बहुत ही पसंद थे और वो बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने बच्चों के लिए Children’s Film Society India की स्थापना की। इस अकादमी का उद्देश्य था बच्चों के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देना। चाचा नेहरू बच्चों के साथ समय बिताने के लिए हमेशा बहुत उत्सुक और उत्साहित रहते थे।

पहले प्रधानमंत्री

नेहरू जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, उन्होंने भारतीय समाज के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने भारतीय समाज में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया और कई सारे शिक्षा के संस्थान की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों के लिए बालकला, युवाओं के लिए IITs, AIIMS, IIMs जैसे संस्थान स्थापित किए जिनसे भारतीय युवा विशेषज्ञता और शिक्षा में महान कदम बढ़ा सके।

आज़ाद भारत का नेतृत्व

नेहरू जी का सपना था कि भारत एक विकसित और सशक्त देश बने। वे भारतीय समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए समर्थन प्रदान करते थे और उन्होंने देश के विकास के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण कदम लिए।

नेहरू जी की यादें

नेहरू जी का निधन 27 मई 1964 को हुआ, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। वे हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री थे और उनके प्रति हमें गर्व होना चाहिए।

समापन

इस प्रकार, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और शिक्षक थे, वे हमारे देश के इतिहास में महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं और उनकी यादें हमें हमेशा प्रेरित करेंगी। नेहरू जी ने बच्चों के विकास और शिक्षा के प्रति अपना सच्चा समर्पण दिखाया और हमें यह सिखाया कि हम सभी कुछ पा सकते हैं अगर हम पढ़ाई करें और अपने सपनों की पूर्ति के लिए मेहनत करें। उनके योगदान को याद रखकर हमें अपने लक्ष्यों की दिशा में अग्रसर बढ़ना चाहिए।

इनफार्मेशन सोर्स : विकिपीडिया

यह था लेख जवाहरलाल नेहरू पर निबंध (Jawaharlal Nehru in Hindi Essay) के ऊपर। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे और लोगो तक पहुँचाने में हमारी मदद करे और अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस लेख को शेयर करें।

यह भी पढ़े : गाँधी जयंती पर निबंध

Leave a Comment