Mango essay In Hindi Language | आम पर निबंध 2024

आज का लेख बहुत ही स्वादिस्ट होने वाला है क्यूंकि आज हम फलों के राजा आम पर निबंध (Mango essay In Hindi Language) लिखेंगे। वैसे तो आम लगभग सबको पसंद होता है मगर बात जब निबंध लिखने की आती है तो हमे बस आम का स्वाद ही याद आता है। तो ऐसे में आपकी मदद करने के लिए मैं यह निबंध लिखता हूँ जिसकी मदद से आप अपने स्कूल में दिए जाने वाले आम पर निबंध को आसानी से लिख सकें। तो आइये शुरू करते हैं यह निबंध।

Mango essay In Hindi Language

आम पर निबंध (Mango essay In Hindi Language)

आम का नाम सुनते ही बच्चो से लेकर बढ़ो तक सभी के मुँह में पानी आ जाता है, शायद ही कोई इंसान हो जिसे आम पसंद ना हो। आम को अपने बेहतरीन स्वाद की वजह से फलो का राजा कहा जाता है। दुनिया भर में आम की अनेको किस्मे देखने को मिलती है प्रत्येक आम की किस्म का अपना अलग स्वाद होता है।

आम की प्रजाति

भारत में अलग-अलग प्रजाति के आम उगाए जाते है, आम की प्रजातियों पर नजर डालें तो भारत में ही आम की 500 से ज्यादा किस्में देखने को मिलती है। हालाँकि अधिकतर इंसान आम की प्रसिद्ध या गिनी चुनी किस्मो के बारे में ही जानते है। भारत में चौसा, लंगड़ा, दशहरी और कलमी इत्यादि के बारे में जानते है। आम की कुछ किस्मे दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

आम की पैदावार

दुनिया भर में आम की सबसे ज्यादा पैदावार भारत में ही होती है, ऐसा कहा जाता है कि आम की 60% पैदावार भारत में होती है और बची हुई पैदावार दुनिया के अलग अलग देशो में होती है। भारत आम का निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश है, देश में नजर डालें तो उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, तमिलनाडु और महाराष्ट्र इत्यादि में आम की पैदावार बहुत ज्यादा होती है।

बिमारियों से निजात दिलाने में लाभदायक

आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है। आम का सेवन सिमित मात्रा में करने से कफ, वात, दस्त, अतिसार, पेचिस और कब्ज इत्यादि बिमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है इसके अलावा आम पोलियों के रोगी के लिए भी लाभकारी होता है।

आम का उपयोग

पके हुए आम का सेवन तो लगभग सभी बड़े चाव से करते है, लेकिन आम का उपयोग कच्चे में भी काफी ज्यादा किया जाता है। कच्चे आम का इस्तेमाल चटनी, अचार, आम पापड़ और टॉफी के साथ साथ कच्चे आमों को सूखा कर पीस कर चूर्ण अर्थात अमचूर पॉउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पके हुए  आम का मेंगो शेक और मुरब्बा इत्यादि बनाकर इस्तेमाल किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय आम उत्सव

आम को पसंद करने वालो के लिए प्रत्येक वर्ष भारत की राजधानी दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आम उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस प्रोग्राम का आयोजन दिल्ली पर्यटन और परिवहन निगम द्वारा आयोजित किया जाता है, इस उत्सव को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आम और आम से बनने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी पहुँचाना है। इस उत्सव में आपको आम की ही 500 से ज्यादा किस्मों के साथ साथ आम से बने नए नए खाद्य पदार्थ देखने और खाने को मिलते है। इस उत्सव में अलग अलग तरह दिलचस्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: अनुशासन पर निबंध

आम खाने के फ़ायदे

आम में फाइबर, विटामिन ए, बी, सी, एंटीऑक्साइड, कई प्रकार के मिनरल्स और एंजाइम मौजूद होते है। आम का सेवन सिमित मात्रा में करने से हमे कई सारे लाभ देखने को मिलते है। चलिए अब हम आपको आम के फायदे के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

  1. आम में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से आराम पहुँचाने में मदद करता है।
  2. नियमित रूप से सिमित मात्रा में सेवन करने से कैंसर होने की संभावना काफी कम होती है।
  3. हृदय को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ह्रदय से सम्बंधित बीमारी को दूर करने में मददगार होता है।
  4. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते है तो आम आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। नियमित रूप से मेंगो शेक पीने से जल्द वजन बढ़ता है।

आम के नुकसान

आम का सेवन सिमित मात्रा में किया जाए तो आम लाभ देता है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से या कुछ परिस्थियों में आम का सेवन हानिकारक भी हो सकता है। चलिए अब हम आपको आम खाने के नुक्सान के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

  1. गर्मियों के मौसम में अधिक आम खाने से चेहरे पर किल मुहांसे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  2. हमेशा सीजन में मिलने वाले आम का सेवन करने की कोशिश करें, बेमौसम के आम में केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते है।
  3. अगर आप मधुमेह की बिमारी से पीड़ित है तो ऐसे में आपको बिना डॉक्टर की सलाह के आम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
  4. आम की तासीर गर्म होती है, आम का सेवन अधिक मात्रा में करने से दस्त की समस्या भी हो सकती है।
  5. गर्भवती महिलाओं को आम का सेवन बिना महिला चिकित्सक के परामर्श के नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

आम, भले ही इसे ‘फलों का राजा’ कहा जाए, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि इसका सेवन सिमित मात्रा में करना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमें बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में आम का सेवन हानिकारक हो सकता है। सीजन में उपलब्ध और स्वदेशी आम का प्रयास करना हमारी सेहत के लिए बेहतर हो सकता है, और हमें अधिक से अधिक आम के उपयोग की जानकारी होनी चाहिए ताकि हम इसे सही तरीके से खा सकें। अंत में, सभी को आम के साथ जुड़ी रोचक कहानियों और अनगिनत स्वादिष्ट विकल्पों का आनंद लेने का आशीर्वाद हो!


हम आशा करते है कि आपको आम पर निबंध (Mango essay In Hindi Language) में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को अधिक से अधिक से शेयर करके उन छात्रों के पास तक पहुँचाने में मदद करें जिन्हे स्कूल में आम पर निबंध लिखने को दिया गया हो।

Leave a Comment